डुमरी: टांगीनाथ धाम में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, सनातनियों से संगठित रहने का आह्वान
Dumri, Gumla | Sep 13, 2026 डुमरी प्रखंड अंतर्गत भगवान परशुराम जी की तपोभूमि बाबा टांगीनाथ धाम में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि केशव चंद्र साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, इतिहास और उपलब्धियों