मंडला: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में कक्षा पहली के विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव, शाइनिंग स्टार बैज से सम्मान
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली के विद्यार्थियों के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम गुरुवार एक बजे उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों का विद्यालय में पहला दिन यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। प्राचार्य रूप सिंह उलाड़ी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शाइनिंग स्टार बैज लगाकर सम्मानित किया।