जैसीनगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मातेश्वरी कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी आम लोगों की समस्याएं
सुरखी विधायक एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर 2:00 से मातेश्वरी कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उनकी ग्रह विधानसभा सुरखी और जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी।