जैसीनगर: जैसीनगर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत ₹49000 का चेक पाकर नवविवाहितों के चेहरे खिले
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में 14 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस विवाह सम्मेलन में 596 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे थे। शासन की ओर बेटियों के विवाह के लिए 49000 की सहायता राशि दी जाती है। बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार दोपहर 12 बजे चेक वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।चेक पाकर बेटियों के चेहरे खिल उठे।