जैसीनगर: संदीपिनी विद्यालय जैसीनगर में लोकतांत्रिक प्रणाली से विद्यार्थी परिषद के चुनाव हुए संपन्न
संदीपिनी विद्यालय जैसीनगर में लोकतांत्रिक प्रणाली से विद्यार्थी परिषद के चुनाव की वोटिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हुई। इस चुनाव प्रणाली मे बाकायदा ईव्हीएम मशीन सॉफ्टवेयर और मतदाता पर्ची के माध्यम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से चुनाव हुए। यह पूरा निर्वाचन सहायक संचालक सृष्टि पटेल के सुझाव व मार्गदर्शन में हुआ।