चौमूं: चोंमू थाना इलाके के टांटियावास गांव में बिजली के पोल के पास भरे पानी में करंट लगने से झारखंड निवासी एक मजदूर की हुई मौत
Chomu, Jaipur | Jun 5, 2026 चौमूं थाना क्षेत्र के टांटियावास में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी दिलीप रजवार के रूप में हुई है। वह टांटियावास स्थित एक रोड़ी-बजरी प्लांट में मजदूरी करता था। वहीं घटना की सूचना के बाद चोंमू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार प्लांट के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के आसपास पानी भरा हुआ था।