बिंदकी: शंकर नगर गांव के समीप अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार महिला, उसका पुत्र और दामाद घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर गांव के समीप खजुहा-बकेवर मार्ग में रविवार को दिन में 11 बजे अचानक सामने आ गई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार महिला मुन्नी देवी पत्नी फूल सिंह निवासी गढ़ा थाना आटा जनपद जालौन तथा उसका पुत्र सुरेश एवं उसका दामाद सुनील उम्र 40 वर्ष निवासी इंदिरा नगर थाना उरई जनपद जालौन घायल हो गए। सीएचसी मे भर्ती कराया गया।