फुलवरिया: माड़ीपुर नहर पुल के पास साइकल के रिंग से लिपटा कोबरा सांप, साइकल सवार के पसीने छूटे, मची अफरा-तफरी
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के माड़ीपुर नहर पुल के पास बुधवार की दोपहर 1 बजे साइकिल सवार के साइकिल के रिंग में एक कोबरा सांप अचानक लिपट गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की साइकिल सवार की नजर पड़ते ही वह साइकिल से उतर गया और साइकिल से सांप को हटाने का प्रयास करने लगा। इतने में यह देखकर वहां कई लोग इकट्ठा हो गए और सांप को हटाने का प्रयास करने लगे।