बिजनौर: गांव सरकथल में सड़क पार करते समय साइकिल सवार 13 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Aug 21, 2024 बिजनौर जनपद के शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव सरकथल में श्याम नाम का एक 13 वर्षीय बालक साईकिल से सड़क पार कर रहा था। पीछे से एक तरफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी हादसे में श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद फरार कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।