कहरा: गरौल गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 7 लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना जलई ओपी क्षेत्र के गरौल का है। जहां अपने पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने कलकत्ता से गंगाधर चौधरी सपरिवार गांव आये थे। वहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 महिला सहित 2 पुरुष जख्मी हो गया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज चल रहा है।