कहरा: पतरघट ओपी थाना के सिरहा गांव से पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोविड जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
पतरघट ओपी थाना के सिरहा गांव वार्ड 2 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुराने जमीनी विवाद के मारपीट में फरार चल रहे 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोo शरीफ मियां बताया जा रहा है