कहरा: गंगजला रेलवे ढाला पर लाइट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य हुआ तेज, आईओडब्ल्यू के अनुसार अप्रैल तक कार्य होगा पूरा
भीषण जाम से निजात के लिए गंगजला रेलवे ढाला पर लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेज हो गया है। 2.5 करोड़ की लागत से 126 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा निर्माणाधीन लाइट ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे रेल अभियंता आई ओ डबल्यू मनोज कुमार के अनुसार अप्रैल 2024 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।