कहरा: बख्तियारपुर में खेलने के दौरान बांस की सीढ़ी से गिरकर बच्चा हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर का है। जहां खेलने के दौरान बांस के बने सीढ़ी से गिरकर 8 वर्षीय बच्चा प्रशांत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।