कहरा: लालपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना डरहार ओपी क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जहां जमीन को लेकर हुये विवाद में जीवछ यादव,नारायण यादव एवं जयकृष्ण यादव ने मिलकर रायफल के कुंडा से मारकर रमाकांत यादव नामक व्यक्ति को जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।