🚨 बदायूं अपडेट | सड़क हादसे के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम और एसएसपी, घायलों का जाना हालचाल
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में 06 महिलाओं की मृत्यु तथा 03 लोगों के घायल होने की घटना के बाद जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उल्लेखनीय है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब ई-रिक्शा सवार लोग एक पारिवारिक रस्म में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे जनपद में शोक की लहर है।
Dio Budaun District Magistrate Budaun Budaun Police