बहराइच: एलिहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलिहा गांव निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।