नवादा: मड़वा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
Nawada, Nawada | Mar 30, 2024 नवादा जिले के पकरीबरवां थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक युवक की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के खराट गांव निवासी पंकज पासवान का पुत्र अमन कुमार के रूप में किया गया है।