बालूमाथ: थलिया पुल के पास सवारी वाहन से बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ मारंगलोइयां मार्ग पर थलिया पुल के पास मंगलवार सुबह 10 बजे सवारी वाहन के धक्के से एक बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धाधू ग्राम निवासी सहीम अंसारी के पुत्र अजमल अंसारी के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ दयानंद ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया l