जींद: आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने भिवानी रोड पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक
Jind, Jind | Feb 20, 2024 आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग अलग समय पर पार्टी की सभी विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों ने अपने आवेदन भी दिए।