जींद: चाबरी गांव से 65 वर्षीय बुजुर्ग 10 फरवरी से लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 20, 2024 चाबरी गांव से बुजुर्ग के लापता होने पर सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगिंदर ने बताया कि उसका पिता दलीप सिंह 65 वर्ष का है। वह 10 फरवरी को घर से बिना किसी का कुछ बताएं कहीं चला गया, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा।