जींद: राजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को 17वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Jind, Jind | Feb 20, 2024 राजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को 17वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों की महत्ता के बारे में बताया और छात्राओं को इन प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रेरित किया।