अशोक नगर: अशोकनगर में खाद वितरण में आई बड़ी गड़बड़ी सामने अचानक मौके पहुंचे कलेक्टर,2 जून के टोकन धारकों को दिलवाई खाद्य
अशोकनगर जिले में किसान खाद के लिए परेशान हैं। उन्हें टोकन बुक होने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही थी। विशेष रूप से 2 मई को जिन किसानों के टोकन बुक हुए थे, उन्हें खाद वितरण नहीं किया जा रहा था, जबकि इसके बाद के टोकन वाले किसानों को खाद दी जा रही थी। इसी समस्या के बीच गुरूवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय अचानक खाद गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे।