डिंडौरी: कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ली समीक्षा बैठक
डिंडौरी कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल मंगलवार शाम लगभग 4:00 में कमजोर मानसून की सतर्कता को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक ली। दरअसल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने खरीफ फसलों की तैयारी कम वर्षा की संभावना में वैकल्पिक कृषि रणनीतियों कार्य योजना पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।