गोरखपुर जिले में मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर यानी ओटी की जांच लगातार जारी रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को शहर के दो प्रमुख नेत्र अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।