महोबा: महोबा के गहरा गांव में पुराने विवाद में युवक को पीटा, दो भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Oct 19, 2026 गहरा निवासी रामकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा लालचंद्र गांव के चंदू वर्मा के ई-रिक्शा से कबरई जा रहा था। रास्ते में महेश ने अपने भाई कल्लू के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से सोने का ओम लॉकेट और पर्स में रखे दस हजार रुपये गिर गए। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।