औरैया: उधारी के ₹2500 बने हत्या की वजह, 36 घंटे में पुलिस ने किया वारदात का खुलासा, हालेपुर गांव में युवक की हत्या का पर्दाफाश
थाना अजीतमल क्षेत्र में मूली के खेत में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। थाना अजीतमल पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने हत्या के आरोप में 19 वर्षीय रितिक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का वांका, मृतक का मोबाइल फोन तथा खून से सनी टीशर्ट और हाफ लोव