#बलिया #बेल्थरारोड में स्वतंत्रता दिवस पर विकास और सियासत का अनोखा संगम देखने को मिला। पूर्व सैनिक स्व. राजनाथ गुप्ता एवं भाजपा नेता डॉ. दयानंद वर्मा के गांव तेलमा जमालुद्दीपुर में विधायक हंसू राम ने 39 लाख रुपये की लागत से बनी 630 मीटर लंबी सीसी सड़क और डॉ. अंबेडकर मनरेगा पार्क एवं खेल मैदान का लोकार्पण कर जहां ग्रामीणों को विकास की सौगात दी, वहीं ग्रामीणों द्वारा भेंट की गई गदा और तलवार ने कार्यक्रम को सियासी रंग भी दे दिया। मंच से विधायक का संदेश साफ नजर आया। राजनीतिक विरोध का जवाब आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि सड़क, पार्क, खेल सुविधाओं और विकास की नई परियोजनाओं से दिया जाएगा।
इस दौरान बीडीओ सूर्य प्रकाश एवं चकबंदी एसओसी सचिन्द्र सिंह सहित समाजसेवी अरबाज खान, छोटेलाल यादव, प्रिंसिपल मुखराम प्रसाद, भाजपा नेता विपिन मिश्र, डॉ. दयानंद वर्मा, धर्मनाथ गुप्ता, सुधीर मिश्रा, राजनाथ यादव, अंबरेश, अनिल सिंह, पूर्व प्रधान कैथी गुड्डू सिंह, अंबरेश सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, अरविंद कुमार, रामाशीष चौहान एवं रोजगार सेवक यशवंत वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन सुरेश एवं अरबाज खान ने किया।
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers
#Hansuram #BeltharaRoad #Ballia #DevelopmentPolitics #DevelopmentWorks #PoliticalMessage #UPPolitics #RuralDevelopment #InfrastructureDevelopment #TelmaJamaluddipur #IndependenceDay #LocalPolitics #VikasKiRajneeti #DevelopmentFirst #BalliaNews