पेण्ड्रा: अमरपुर में भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज के सामने दो तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत, ड्राइवर और क्लीनर केबिन में फंसे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में बुधवार दोपहर 12 बजे दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर केबिन में फंस गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची।