भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP प्रभारी के पोस्टर पर जूते-चप्पल बरसाए गए
टोंक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को बहरूपिया कहा था। इस बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। भीलवाड़ा में गुरुवार शाम करीब 5 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सूचना केंद्र चौराहे पर जुटे। इस दौरान उन्होंने पोस्टर पर चप्पल-जूते मारकर गुस्से का इजहार किया।