चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यामपुर में AIMIM की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने पार्टी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। वहीं, गांव के बुजुर्गों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान त्यागी ने कहा कि क्यामपुर के नौजवानों और बुजुर्गों से मिला प्यार, सम्मान और विश्वास संगठन के लिए बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को संगठन से जोड़ने और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील की। साथ ही क्यामपुर के ग्रामीणों और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर
NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#AIMIM #Muzaffarnagar #Charthawal #Kyampur #AIMIMNews
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2026