शाजापुर: बेरछा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सियार की हुई मौत
शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से सियार की मौत हो गई। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बेरछा रोड पार कर रहे सियार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सियार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन वाहनों की चपेट में आने से वन्य प्राणियों की मौत हो जाती है, जिनमें सियार और पक्षियों की संख्या अधिक है।