लक्ष्मीपुर: दिग्घी बाजार में ट्रक घुसने से दो घंटे तक लगा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी
लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी बाजार में बुधवार सुबह करीब नौ बजे छड़ लदा ट्रक घुसने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सकरी सड़क होने के कारण ट्रक बाजार में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फोर व्हीलर और बाइक चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। जाम के कारण स्थानीय दुकानदारों को दुकान खोलने और सामान निकालने में भी दिक्कत हुई।