Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बिहपुर: सुभाष यादव लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने

Bihpur, Bhagalpur | Apr 21, 2026
सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव को लेकर मधुरापुर में चुनाव संपन्न हुआ. देर शाम प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में मतगणना शुरू हुई. मधुरापुर के सुभाष यादव 299 मत प्राप्त कर लगातार चौथी बार सिंहपुर पूरब का पैक्स अध्यक्ष बने. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज साह को 111 मत मिले. कुल 883 मतदाताओं में 430 मतदाता सदस्यों ने मतदान किया है. सुभाष यादव ने बताया कि यह जीत..

MORE NEWS

पटना 28 जुलाई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को देखते हुए सुल्तानगंज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जाएगा। अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे का निर्माण होगा। भागलपुर से मुंगेर तक लगभग 83 किलोमीटर लंबा गंगा पथ (मरीन ड्राइव) विकसित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, नए टाउनशिप और पर्यटन सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। सुल्तानगंज से देवघर तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी बरसात के बाद तेज गति से शुरू होगा। इसके अलावा सुल्तानगंज-देवघर नई रेललाइन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम में हरिद्वार की तर्ज पर दोनों ओर घाट विकसित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके। अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। यहां यहां डॉल्फिन पर्यटन विकसित करने, गंगा पार्क बनाने और रोप-वे परियोजना शुरू करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथनगर क्षेत्र में विक्रमशिला टाउनशिप तथा बरियारपुर-मुंगेर क्षेत्र में 'अंग टाउनशिप' विकसित की जाएगी। गोराडीह और असरगंज में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित कर रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए हैं। जिन 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां डिग्री कॉलेज खोले गये हैं। राज्य के 551 स्थानों पर मॉडल स्कूल स्थापित किए गये हैं, जहां छात्र-छात्राओं को नीट और जे०ई०ई० जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं और ऑनलाइन शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्रावणी मेले को दुनिया की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु एक वेश, एक संकल्प और 'बोल बम' के उ‌द्घोष के साथ सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा करते हैं, जो विश्व में सामाजिक समरसता और आस्था का अद्भुत उदाहरण है। बिहार सरकार के पर्यटन सहित सभी विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग भी सेवा भाव से कांवरियों की सहायता में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा अजगैबीनाथ और बाबा बैद्यनाथ के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और बिहार के निरंतर विकास की कामना की।

कार्यक्रम में श्रावणी मेले की तैयारियों पर आधारित वृत्तचित्र दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की पुस्तिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला ऐप का भी लोकार्पण किया। ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां मिलेगी।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज स्थित कांवरिया पथ पर निर्मित सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा का भी महापर्व है। बिहार सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, विश्राम, विश्राम, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष का श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक होगा।

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री अजय मंडल, सांसद श्री गिरिधारी यादव, विधायक श्री मिथुन कुमार यादव, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, विधान पार्षद डॉ० एन०के० यादव, विधान पार्षद श्री विजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

पटना 28 जुलाई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को देखते हुए सुल्तानगंज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जाएगा। अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे का निर्माण होगा। भागलपुर से मुंगेर तक लगभग 83 किलोमीटर लंबा गंगा पथ (मरीन ड्राइव) विकसित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, नए टाउनशिप और पर्यटन सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। सुल्तानगंज से देवघर तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी बरसात के बाद तेज गति से शुरू होगा। इसके अलावा सुल्तानगंज-देवघर नई रेललाइन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम में हरिद्वार की तर्ज पर दोनों ओर घाट विकसित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके। अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। यहां यहां डॉल्फिन पर्यटन विकसित करने, गंगा पार्क बनाने और रोप-वे परियोजना शुरू करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथनगर क्षेत्र में विक्रमशिला टाउनशिप तथा बरियारपुर-मुंगेर क्षेत्र में 'अंग टाउनशिप' विकसित की जाएगी। गोराडीह और असरगंज में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित कर रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए हैं। जिन 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां डिग्री कॉलेज खोले गये हैं। राज्य के 551 स्थानों पर मॉडल स्कूल स्थापित किए गये हैं, जहां छात्र-छात्राओं को नीट और जे०ई०ई० जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं और ऑनलाइन शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्रावणी मेले को दुनिया की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु एक वेश, एक संकल्प और 'बोल बम' के उ‌द्घोष के साथ सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा करते हैं, जो विश्व में सामाजिक समरसता और आस्था का अद्भुत उदाहरण है। बिहार सरकार के पर्यटन सहित सभी विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग भी सेवा भाव से कांवरियों की सहायता में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा अजगैबीनाथ और बाबा बैद्यनाथ के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और बिहार के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम में श्रावणी मेले की तैयारियों पर आधारित वृत्तचित्र दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की पुस्तिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला ऐप का भी लोकार्पण किया। ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां मिलेगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज स्थित कांवरिया पथ पर निर्मित सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा का भी महापर्व है। बिहार सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य, पेयजल, विश्राम, विश्राम, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष का श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक होगा। इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री अजय मंडल, सांसद श्री गिरिधारी यादव, विधायक श्री मिथुन कुमार यादव, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, विधान पार्षद डॉ० एन०के० यादव, विधान पार्षद श्री विजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 29, 2026

Bhagalpur, Bihar | Jul 29, 2026

नमामि गंगे घाट सुलतानगंज, भागलपुर
सोना महापात्रा जी द्वारा

नमामि गंगे घाट सुलतानगंज, भागलपुर सोना महापात्रा जी द्वारा

Bhagalpur, Bihar | Jul 28, 2026

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, जिलाधिकारी, भागलपुर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की।

जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, राशन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर नागरिकों ने अपने आवेदन एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनके मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Bhagalpur District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, जिलाधिकारी, भागलपुर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, राशन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर नागरिकों ने अपने आवेदन एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनके मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। Bhagalpur District Administration JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026

भागलपुर, 27 जुलाई 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त आहार (फूड पैकेट) वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर, किंतु पूर्णतः उपचार योग्य एवं ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से टीबी पर प्रभावी रूप से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों के परामर्शानुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तथा उपचार को बीच में न छोड़ें।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसकी समय पर जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारजनों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार टीबी से बचाव हेतु निवारक दवा (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) का भी सेवन कराएं, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा तथा जिला योजना समन्वयक श्री जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration 
@

भागलपुर, 27 जुलाई 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त आहार (फूड पैकेट) वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर, किंतु पूर्णतः उपचार योग्य एवं ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से टीबी पर प्रभावी रूप से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों के परामर्शानुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तथा उपचार को बीच में न छोड़ें। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसकी समय पर जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारजनों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार टीबी से बचाव हेतु निवारक दवा (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) का भी सेवन कराएं, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा तथा जिला योजना समन्वयक श्री जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration @

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026