केशकाल: खालेमूरवेंड और सालेभाट में योजनाओं का निरीक्षण, पी. नरहरि ने जानी जमीनी हकीकत
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने केशकाल क्षेत्र के खालेमूरवेंड और सालेभाट सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा सालेभाट में मनरेगा से निर्मित आजीविका डबरी का अवलोकन कर महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।