Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
No video available

सीहोर नगर: जमोनिया तालाब नाका ufan par he #indin #instagood #pablic #news

Sehore Nagar, Sehore | Aug 16, 2022

MORE NEWS

ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति! 🌾🇮🇳

विकसित भारत – जी-राम जी (VB-G RAMG) योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं के विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

सशक्त गांव • सशक्त नागरिक • विकसित भारत

#ViksitBharat #G_RAMG #RuralDevelopment #Employment #GramVikas #ViksitBharatMission

ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति! 🌾🇮🇳 विकसित भारत – जी-राम जी (VB-G RAMG) योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं के विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सशक्त गांव • सशक्त नागरिक • विकसित भारत #ViksitBharat #G_RAMG #RuralDevelopment #Employment #GramVikas #ViksitBharatMission

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 1291 बच्चों का टीकाकरण

                 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 07 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 926 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 368 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 235 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 1291 बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 07 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 926 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 368 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 235 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

                        कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 58 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 58 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

महिला आत्मनिर्भरता का उदाहरण बनीं ममता यादव : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं 'लखपति दीदी'

                       कभी सीमित संसाधनों और संकोच भरे जीवन में रहने वाली बुधनी तहसील के ग्राम पानगुराडिया की श्रीमती ममता यादव आज आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपने जीवन की दिशा बदली, बल्कि यह भी साबित किया कि अवसर, सही मार्गदर्शन और मेहनत के दम पर कोई भी महिला अपनी पहचान बना सकती है।

      करीब 38 वर्षीय ममता यादव ने वर्ष 2017 में आत्मनिर्भर बनने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से देवांशी स्व-सहायता समूह की सदस्यता ली। शुरुआत में उनके सामने आत्मविश्वास की कमी और जानकारी का अभाव जैसी चुनौतियां थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे समूह की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने लगीं।

      समूह को प्राप्त 10 हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड (आरएफ) राशि तथा 1.50 लाख रुपये के सीआईएफ/सीसीएल ऋण के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को मजबूत आधार दिया। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 02 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस वित्तीय सहयोग का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने गांव में साड़ी की दुकान शुरू की।

      व्यवसाय की शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन ममता ने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। उन्होंने धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनकी दुकान गांव और आसपास के क्षेत्रों में एक भरोसेमंद प्रतिष्ठान बन चुकी है। वर्तमान में उनकी दुकान से प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये तक की बिक्री होती है, जबकि वार्षिक टर्नओवर लगभग 3.60 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, उनकी वार्षिक बचत 1.10 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। इस उपलब्धि के साथ वे 'लखपति दीदी' के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

      ममता यादव की सफलता केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का भी उदाहरण है। आज वे अपने गांव की अन्य महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने, स्वयं का रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को सही अवसर, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग मिले तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

      ममता यादव की प्रेरक यात्रा यह विश्वास जगाती है कि आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की इच्छा और दृढ़ संकल्प के साथ उठाया गया हर छोटा कदम बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। उनकी कहानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य को साकार करती है और यह साबित करती है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि बदलते भारत की सशक्त वास्तविकता है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

महिला आत्मनिर्भरता का उदाहरण बनीं ममता यादव : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं 'लखपति दीदी' कभी सीमित संसाधनों और संकोच भरे जीवन में रहने वाली बुधनी तहसील के ग्राम पानगुराडिया की श्रीमती ममता यादव आज आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपने जीवन की दिशा बदली, बल्कि यह भी साबित किया कि अवसर, सही मार्गदर्शन और मेहनत के दम पर कोई भी महिला अपनी पहचान बना सकती है। करीब 38 वर्षीय ममता यादव ने वर्ष 2017 में आत्मनिर्भर बनने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से देवांशी स्व-सहायता समूह की सदस्यता ली। शुरुआत में उनके सामने आत्मविश्वास की कमी और जानकारी का अभाव जैसी चुनौतियां थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे समूह की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने लगीं। समूह को प्राप्त 10 हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड (आरएफ) राशि तथा 1.50 लाख रुपये के सीआईएफ/सीसीएल ऋण के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को मजबूत आधार दिया। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 02 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस वित्तीय सहयोग का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने गांव में साड़ी की दुकान शुरू की। व्यवसाय की शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन ममता ने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। उन्होंने धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनकी दुकान गांव और आसपास के क्षेत्रों में एक भरोसेमंद प्रतिष्ठान बन चुकी है। वर्तमान में उनकी दुकान से प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये तक की बिक्री होती है, जबकि वार्षिक टर्नओवर लगभग 3.60 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, उनकी वार्षिक बचत 1.10 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। इस उपलब्धि के साथ वे 'लखपति दीदी' के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। ममता यादव की सफलता केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का भी उदाहरण है। आज वे अपने गांव की अन्य महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने, स्वयं का रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को सही अवसर, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग मिले तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ममता यादव की प्रेरक यात्रा यह विश्वास जगाती है कि आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की इच्छा और दृढ़ संकल्प के साथ उठाया गया हर छोटा कदम बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। उनकी कहानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य को साकार करती है और यह साबित करती है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि बदलते भारत की सशक्त वास्तविकता है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

• सफलता की कहानी

• सरकार की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का जीवंत उदाहरण है इछावर सिविल अस्पताल
 
• कायाकल्प योजना के तहत तीन बार पुरस्कृत हो चुका है इछावर सिविल अस्पताल
...................
 
               सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सीहोर जिले के इछावर स्थित सिविल अस्पताल आज स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। यह अस्पताल न सिर्फ मरीजों के उपचार का केंद्र है, बल्कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का भी जीवंत उदाहरण है। यहां प्रतिदिन लगभग 400 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ लेने आते हैं, जिनमें से 20 से 30 मरीजों को भर्ती किया जाता है। खास बात यह है कि यहां प्रतिदिन औसतन 05 महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई जाती है, जो महिला स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
   यह अस्पताल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान देता है। हर दिन 15 से 20 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की जाती है और 03 से 04 महिलाओं का ऑपरेशन भी सफलता पूर्वक संपन्न होता है। इसके अलावा अस्पताल ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए भी सक्रिय है, जहां प्रतिदिन 30 से 40 मरीज अपनी जांच करवाने आते हैं। इस अस्पताल में लगभग 80 मरीजों की 200 पैथोलॉजिकल जांच प्रतिदिन की जाती हैं, जो इस अस्पताल की तकनीकी दक्षता और संसाधनों की उपलब्धता को प्रमाणित करता है।
 
   इछावर सिविल अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में भी राज्य में अग्रणी स्थान पर है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 8 से 10 नए मरीज इसका लाभ ले रहे हैं। एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी यहां निरंतर उपलब्ध हैं, जहां प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों का परीक्षण किया जाता है। अस्पताल को उसके समर्पित कार्यों के लिए राज्य सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18,  2018-19 और 2020-21 में तीन बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इन पुरस्कारों के साथ 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई, जो इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।
 
   यह भी गर्व की बात है कि सिविल अस्पताल इछावर को आईएसओ प्रमाणन प्राप्त है और यह लक्ष्य सर्टिफाइड संस्थान भी है, जो प्रसव सेवाओं में मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। आज यह अस्पताल सिर्फ इलाज का स्थान नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सेवा और उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। यह सफलता न केवल अस्पताल की मेहनत का परिणाम है, बल्कि सरकार की योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन का भी जीता-जागता उदाहरण है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• सफलता की कहानी • सरकार की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का जीवंत उदाहरण है इछावर सिविल अस्पताल • कायाकल्प योजना के तहत तीन बार पुरस्कृत हो चुका है इछावर सिविल अस्पताल ................... सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सीहोर जिले के इछावर स्थित सिविल अस्पताल आज स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। यह अस्पताल न सिर्फ मरीजों के उपचार का केंद्र है, बल्कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का भी जीवंत उदाहरण है। यहां प्रतिदिन लगभग 400 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ लेने आते हैं, जिनमें से 20 से 30 मरीजों को भर्ती किया जाता है। खास बात यह है कि यहां प्रतिदिन औसतन 05 महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई जाती है, जो महिला स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अस्पताल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान देता है। हर दिन 15 से 20 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की जाती है और 03 से 04 महिलाओं का ऑपरेशन भी सफलता पूर्वक संपन्न होता है। इसके अलावा अस्पताल ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए भी सक्रिय है, जहां प्रतिदिन 30 से 40 मरीज अपनी जांच करवाने आते हैं। इस अस्पताल में लगभग 80 मरीजों की 200 पैथोलॉजिकल जांच प्रतिदिन की जाती हैं, जो इस अस्पताल की तकनीकी दक्षता और संसाधनों की उपलब्धता को प्रमाणित करता है। इछावर सिविल अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में भी राज्य में अग्रणी स्थान पर है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 8 से 10 नए मरीज इसका लाभ ले रहे हैं। एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी यहां निरंतर उपलब्ध हैं, जहां प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों का परीक्षण किया जाता है। अस्पताल को उसके समर्पित कार्यों के लिए राज्य सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2020-21 में तीन बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इन पुरस्कारों के साथ 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई, जो इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। यह भी गर्व की बात है कि सिविल अस्पताल इछावर को आईएसओ प्रमाणन प्राप्त है और यह लक्ष्य सर्टिफाइड संस्थान भी है, जो प्रसव सेवाओं में मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। आज यह अस्पताल सिर्फ इलाज का स्थान नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सेवा और उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। यह सफलता न केवल अस्पताल की मेहनत का परिणाम है, बल्कि सरकार की योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन का भी जीता-जागता उदाहरण है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

सीहोर नगर: जमोनिया तालाब नाका ufan par he #indin #instagood #pablic #news - Sehore Nagar News