कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर में युवक की दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कानपुर के गोविंद नगर में बदमाशों के गैंग ने युवक साहिल (30) को पीट-पीट कर मार डाला। युवक की कोर्ट में एक मामले में गवाही होनी थी। बदमाश उसे गवाही देने से रोक रहे थे, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसी रंजिश में उसे घर से खींचकर बीच चौराहे पीट-पीट कर मार डाला। गोविंद नगर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची है।