कुचायकोट: गोपालपुर के चैलवा गांव में मवेशी चराते समय किशोरी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव निवासी एक युवती को मवेशी चराने के दौरान सर्फ ने डस लिया। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराई जहां पर डॉक्टर के देखरेख में युवती का उपचार किया गया। इसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 12:30 बजे दी गई।