🌧️ यूपी में बारिश का कहर! कई शहरों में जलभराव, 19 जिले बाढ़ की चपेट में
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, वाराणसी और मथुरा समेत कई शहरों में तेज बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। मथुरा में अंडरपास में करीब 2 फीट पानी भर गया, जबकि कई वाहन पानी में फंस गए। 🚗🌊
बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 26 गांव टापू बन गए हैं।
मौसम विभाग ने आज 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 9 जिलों में बहुत भारी और 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। ⚠️
📍बारिश के दौरान सावधानी बरतें और जलभराव वाले रास्तों से बचें।
#UPWeather #UttarPradesh #UPRain #Monsoon #RainAlert HeavyRain FloodAlert UPNews WeatherAlert बारिश मौसम_अलर्ट उत्तरप्रदेश बाढ़ जलभराव AmbedkarNagar UP45News LatestNews BreakingNews
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Aug 24, 2026