अटेर: परा के पुरा से भीम आर्मी नेता के नेतृत्व में भीम राव अंबेडकर जयंती पर भव्य बाइक रैली निकाली गई, युवाओं ने लिया हिस्सा
Ater, Bhind | Apr 14, 2026 भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के परा का पुरा गांव से मंगलवार सुबह 10:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भीम आर्मी नेता के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत परा का पुरा गांव से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। यह रैली परा का पुरा से विभिन्न गांव होते हुए भिंड चल समारोह में पहुंची