कांके: प्रोजेक्ट भवन में स्वास्थ्य मंत्री ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, बताया टीवी सीरियल की अभिनेत्री
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2025 प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसा है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टीवी सीरियल की अभिनेत्री बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करना बंद किया जाए।