कुरई: चक्की खमरिया में युवती को सांप ने काटा, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Kurai, Seoni | May 28, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्की खमरिया गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। गुरुवार को बताया गया कि युवती पार्वती राठौर घर में सो रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों द्वारा तत्काल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।