शामली: शामली के हसनपुर लुहारी निवासी युवक से सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर ठगी, पुलिस में की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Sep 12, 2026 शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी नि वासी अब्दुल्ला नाम के युवक ने स्थानीय थाने पर शिकायत करते हुए नौशाद नाम के व्यक्ति पर सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर करीब डेढ़ लाख से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसे फैमली कार चलाने के नाम पर सऊदी भेजा गया था, लेकिन वहां 23 दिनों तक घरेलू काम कराया गया। कार्रवाई की मांग की गई है।