संविदा पर्यवेक्षक का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रिश्वत लेते वीडियो: कलेक्टर ने जांच के बाद हटाया, आयुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
टीकमगढ़ जिले में बाल विकास परियोजना बल्देवगढ़ के सेक्टर देरी में पदस्थ संविदा पर्यवेक्षक प्रतिभा कुशवाहा को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद कार्रवाई की गई है।
शनिवार को सामने आए दो वीडियो में उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकाऔं से पैसे लेते हुए देखा गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने प्रतिभा कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्यों से विरक्त कर दिया है और उन्हें बल्देवगढ़ से पलेरा अटैक किया गया है।
इसके साथ ही उनकी सेवा समाप्त करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त को पत्र भेजा गया है। प्रशासन ने मामले में आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करती है।