सागर नगर: विधायक प्रदीप लारिया ने दीनदयाल नगर मकरोनिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया
मातृछाया क्लिनिक नर्सिंग होम के सफल संचालन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान के संचालक डॉ.बी.बी.खरे एवं डॉ.लखन लाल पटेल द्वारा दीनदयाल नगर, मकरोनिया सागर में रविवार दोपहर 12:00 से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने किया। विधायक प्रदीप लारिया ने कहामानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।