सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में किराने की दुकान से नकदी और सामान चोरी, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले नए बाजार में कुछ दिन पहले रात के समय एक किराने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। चोरों ने दुकान से नगदी और किराने का सामान पर हाथ साफ किया था। फरियादी चोरी के दिन से ही चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रहा था। कुछ पता नहीं चलने पर फरियादी दुकानदार ने थाना में जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।