बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने 2 लाख 41 हजार रुपए की स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।