बरेली: डीएम कार्यालय पहुंचकर भारतीय किसान एकता संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा
डीएम कार्यालय पहुंचकर भारतीय किसान एकता संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन।बरेली बदायूं सिंचाई परियोजना के नाम से रामगंगा पर बैराज बनना प्रारंभ हुआ था। किंतु अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज भी यह परियोजना अधर पर लटकी हुई है।जिसको लेकर किसान एकता संघ पिछले एक वर्ष से आंदोलन कर रहा है,किंतु आज तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।