बरेली: विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सीबीगंज में वनस्पति वाटिका का किया उद्घाटन
सीबीगंज में स्थित वनस्पति वाटिका का विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन।राज्य के सभी जिलों से पहुंचे फॉरेस्ट अफसरों की मौजूदगी में वन मंत्री ने वाटिका में पौधा रोपण भी किया। वन विभाग ने बड़े प्रयासों के बाद बरेली में सीबीगंज स्थित वाटिका में लाखों पौधे खड़े किए हैं, जिनमें भारी संख्या में दुर्लभ औषधीय वनस्पतियां भी हैं।