बरेली: सिविल लाइन स्थित लाइंस विद्या मंदिर के सभागार में लोकतंत्र विजय दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
सिविल लाइन स्थित लाइंस विद्या मंदिर के सभागार में लोकतंत्र विजय दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित।लोकतंत्र की रक्षा करने में आपातकाल के योद्धाओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कहना है महापौर डॉक्टर उमेश गौतम का। वे शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित लाइंस विद्या मंदिर के सभागार में लोकतंत्र विजय दिवस पर संबोधित कर रहे थे।