कन्नौज: सांसद और BJP जिला अध्यक्ष ने DM से मुलाकात कर बारिश से खराब हुई फसलों के मामले में किसानों को मुआवजा देने की मांग की
जनपद कन्नौज में बारिश और ओला गिरने के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। गुरुवार को सांसद सुब्रत पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। सांसद ने बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की बात रखी। डीएम ने इस पूरे मामले को लेकर आश्वासन दिया है और सर्वे की जानकारी दी है।